{"_id":"5dfa6ef58ebc3e87d4688440","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd190535949","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने किया 70 लाख रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर ने किया 70 लाख रुपये का गबन
विज्ञापन
शराब गोदाम के मैनेजर ने किया 70 लाख रुपये का गबन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अंग्रेजी शराब के गोदाम पर तैनात मैनेजर ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये का गबन कर डाला। मामले की जानकारी जब गोदाम के मालिक को हुई तो उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी पहले तो आश्वासन देता रहा। लेकिन, बाद में आरोपी ने गोदाम संचालक को रूपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में आरोपी मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहादुरगढ़ के सेक्टर सात निवासी अजीत सिंह पुत्र अतर सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को पत्र देकर बताया था कि उनका नगर में ही अंग्रेजी शराब का गोदाम (एफएलटू) है। जिस पर उसने नरौरा थाना क्षेत्र के बैलोन निवासी उपेंद्र को बतौर मैनेजर तैनात किया था। आरोपी ही पीड़ित के गोदाम का सारा हिसाब-किताब देखता था। गत एक जून को पीड़ित ने अपने गोदाम का अकाउंट व स्टाफ का हिसाब किताब चैक किया। जिसमें सामने आया कि आरोपी उपेंद्र ने गोदाम से नकली दस्तावेज जैसे कैश रसीद, नकली लेजर तैयार कर एफएलटू द्वारा सप्लाई किए गए माल का गबन किया व एफएलटू से सप्लाई की गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये का भी गबन कर लिया है। साथ ही आरोपी ने इस दौरान पीड़ित के फर्जी दस्तख्वत का भी इस्तेमाल किया है। एक जून से ही आरोपी अनुपस्थित है। साथ ही पीड़ित के फोन कर रुपये वापस मांगने पर पहले तो आरोपी जल्द ही रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा। लेकिन, अब आरोपी रुपये मांगने पर पीड़ित को धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।