फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
rape - फोटो : amarujala
छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात पानी पीने के दौरान गांव के तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और उसे एक मकान में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। बीती रात छात्रा अपने परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी। देर रात करीब 11 बजे छात्रा नल पर पानी पीने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी तीन युवकों ने उसका अपहरण कर एक मकान में ले गए। जहां, तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बड़ी बहन ने छात्रा के गायब होने सूचना परिजनों को दी थी। रात में परिजन उसे तलाशते हुए आरोपी के चाचा वाले खाली मकान पर पहुंचे। वहां से तीनों आरोपी परिजनों को आता देख मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्रा समेत दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन

तीन बार बदली तहरीर
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस ने पीड़ित से तीन बार तहरीर लिखवाई है। सूत्रों की मानें तो पहली तहरीर में चार नामजद, जबकि दूसरी तहरीर में तीन नामजद और तीसरी तहरीर में केवल एक आरोपी को नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सुबह साढ़े छह बजे पीड़ित को थाने ले आई थी। लेकिन, पुलिस ने तीन बजे तक भी पीड़िता को मेडिकल के लिये नहीं भेजा था। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। हालांकि इंस्पेक्टर ने दोनों के बीच समझौते के प्रयास की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed