फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर के इस स्कूल से पढ़ाई की थी शांति स्वरूप भटनागर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सिकंदराबाद स्थित एमएस इंटर कॉलेज। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
बुलंदशहर के इस स्कूल से पढ़ाई की थी शांति स्वरूप भटनागर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के पहले हाईस्कूल की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में एंग्लो वर्नाकुलर हाईस्कूल के नाम से 1886 में हुई थी। आजादी के बाद इसका नाम मुकंद स्वरूप भटनागर इंटर कॉलेज (एमएस) रखा गया। कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले कई छात्रों ने देश ही वरन विदेशों भी नाम रोशन किया। कॉलेज के छात्र रहे शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर विज्ञान के क्षेत्र में आज भी अवार्ड दिया जाता है।

एमएस कॉलेज मुकंद स्वरूप शिक्षा समिति के द्वारा संचालित किया जाता हैं। यह कॉलेज गवर्नमेंट एडिड है। समिति के मैनेजर नितिन भटनागर ने बताया कि एमएस इंटर कॉलेज की स्थापना 1886 में ब्रिटिश सरकार ने एग्लो वर्नाकूलर के नाम से हाईस्कूल कॉलेज के रूप में की थी। जो ब्रिटिश शासनकाल में ही इंटर कॉलेज बन गया था। बताया कि एग्लो वर्नाकूलर हाईस्कूल नगर को पहला हाईस्कूल था। आजादी के बाद इस नाम कॉलेज के संस्थापक सदस्य मुकंद स्वरूप भटनागर के नाम पर रखा गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों ने देश ही वरन विदेशों में भी नाम रोशन किया। बताया कि देश के मशहूर वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर ने भी एमएस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। बताया कि हर साल विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार दिया जाता है। शांति स्वरूप भटनागर को भारत की शोध प्रयोगशालाओं का जनक कहा जाता है। मशहूर गीतकार संतोष आनंद, कवि हरिओम पंवार भी एमएस कॉलेज के ही छात्र रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के रामप्रकाश गुप्ता भी एमएस के छात्र रहे हैं। वही कॉलेज के छात्र जगदीश प्रसाद भटनागर अमेरिका में रेडियोलोजिस्ट है। यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे महेंद्र यादव, साहित्यकार चतुरसेन ने भी एमएस कॉलेज से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed