फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नशीला पदार्थ सुंघाकर फल विक्रेता के घर से उड़ाया माल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नशीला पदार्थ सुंघाकर फल विक्रेता के घर से उड़ाया माल
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के मोहल्ला महरबानपुरा में चोरों ने एक फल विक्रेता और उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उड़ा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला महरबानपुरा निवासी उमरदीन पुत्र बुंदू फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उमरदीन का मकान तीन मंजिला है और ऊपर जीने पर कोई दरवाजा नहीं लगा है। उमरदीन ने बताया कि सोमवार रात वह और उसकी पत्नी सोए हुए थे, इसी बीच चोर छत के रास्ते उसके घर में घुस आए और दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के जेवरात, चांदी व 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब उनकी आंख खुली तो घर में सामान तितर-बितर था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उमरदीन ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed