{"_id":"5e501fa48ebc3ef3b5666500","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd19463083","type":"story","status":"publish","title_hn":"155 करोड़ की लागत से खुर्जा में बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
155 करोड़ की लागत से खुर्जा में बनेगा बाईपास
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए केडीए ने 155 करोड़ की राशि से फोरलेन बाईपास बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए केडीए ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही कार्य होना शुरू हो जाएगा। यह बाईपास कैलाश हॉस्पिटल से जेवर रोड तक फोर लेन बनाया जाएगा। इससे आगरा जाने वालों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
बता दें कि बृहस्पतिवार को बीडीए के सभागार में मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई थी। जिसमें शहर के लिए 115 करोड़ तो खुर्जा प्राधिकरण के लिए 59 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिली थी। इसके अलावा खुर्जा विकास प्राधिकरण खुर्जा में कैलाश हॉस्पिटल से जेवर रोड तक चार किमी लंबा बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में पेश हुआ था। जेवर मे बन रहे हवाई अड्डे को खुर्जा से जोड़ने के मद्देनजर बोर्ड ने इसे अपनी स्वीकृति दे दी है। वहीं, बाईपास बनने से खुर्जा में लगने वाले जाम से भी नगर क्षेत्र को काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा खुर्जा होेकर गुजर रहे एनएच-91 से आने वाले लोगों को जेवर पहुंचने में बाईपास काफी मददगार साबित होगा।
जेवर हवाई अड्डा जाने वालों को नहीें होगी परेशानी
बता दें कि आने वाले समय में बनने वाले जेवर हवाई अड्डे को जाने वाले लोगों को किसी भी नगर क्षेत्र से नहीं गुजरना पड़ेगा। इस फोरलेन रोड के बनने के बाद हवाई अड्डा जाने वाले लोग सीधे बाईपास पकड़कर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विकास की बहेगी बयार
केडीए के अफसरों के अनुसार पूर्व में भी शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। लेकिन उस समय कोई जबाव नहीं आया। बाद में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव बनाकर पेश करने का आदेश आया। बृहस्पतिवार को बीडीए की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव बनाकर मंडलायुक्त को पेश कर दिया है। बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी भी मिल गई है। बताया कि इस फोरलेन बाईपास बनने के बाद खुर्जा के विकास में पंख लग जाने है।
कोट
बोर्ड बैठक में 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास का प्रस्ताव पेश किया था। जिसे मंडलायुक्त ने पास कर दिया है। अब शासन को भेजा गया है, जहां से भी जल्द ही पास होने की उम्मीद है। पैसा स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - ज्ञानेंद्र वर्मा, सचिव, बीडीए