फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसान सम्मान निधि में लापरवाही, पांच लेखपाल सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
किसान सम्मान निधि में लापरवाही, पांच लेखपाल सस्पेंड
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने किसान सम्मान निधि योजना में लापरवाही बरतने पर पांच लेखपालों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर संबंधित एसडीएम ने की है। लेखपालों को गांवों से जाकर किसानों के आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक प्राप्त करनी थी। जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जा सके।

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये वार्षिक दिए जाने हैं। इसमें लेखपालों द्वारा किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद ही कृषि विभाग में रिपोर्ट आ रही है। तहसीलवार लेखपालों की ड्यूटी डीएम के आदेश पर लगाई गई है। बताया गया कि लेखपालों को गांवों में जाकर पात्र किसानों के आधार कार्ड और बैंक पास बुक एकत्र करनी थी। मगर इसमें कुछ लेखपालों द्वारा बड़े स्तर पर लापरवाही बरती गई और उनकी प्रगति रिपोर्ट शून्य रही। लापरवाही मिलने पर अब पांच लेखपालों को सस्पेंड कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि तहसील बुलंदशहर क्षेत्र के गांव शिवाली लेखपाल हीरा सिंह की रिपोर्ट शून्य, सिकंदराबाद के क्षेत्र के सरायधारी लेखपाल बृजकिशोर की रिपोर्ट पांच प्रतिशत, स्याना क्षेत्र के बाहपुर लेखपाल रतनेश कुमार की रिपोर्ट 7.9 प्रतिशत, शिकारपुर के सलेमपुर क्षेत्र के लेखपाल निदेश कुमार शर्मा व डिबाई क्षेत्र के खुशालाबाद क्षेत्र के लेखपाल कौशल कुमार की रिपोर्ट दो प्रतिशत रही है। जिस पर पांचों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा जिन लेखपालों द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed