{"_id":"5e3daaca8ebc3ee5fe47e626","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd19376744","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती के साथ कालोनी निवासी एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में युवक के परिवार के लोग आए और युवती को बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता की शिकायत पर मंडी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, शुक्रवार को एसएसपी ने शिकायत सुनने के बाद देहात कोतवाल को कार्यालय में बुलाया और युवती का मेडिकल कराने के निर्देश दिए।
मंडी चौकी क्षेत्र के एक कालोनी निवासी युवती ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बताया कि गत पांच फरवरी की शाम को वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। उसी समय कालोनी का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया। उसने युवती को चाकू की नोक पर ले लिया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या कर देगा। जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। आरोपी युवक ने जबरन युवती के कपड़े फाड़ दिए। शोर की आवाज सुनकर कालोनी के अन्य लोग आ गए। उन्हें देखकर आरोपी युवक मौके से उसे हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। युवती का कहना है कि कुछ देर के बाद आरोपी युवक के परिजन उसके घर में घुस आए और उन्होंने कहा कि वह उनके लड़के पर झूठा आरोप लगा रही है। जिसके बाद इन लोगों ने भी युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। एसएसपी ने इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी को आदेश दिए कि वह मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जिसके बाद देहात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।