फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

साजिद हत्याकांड में आरोपी चेयरमैन पति इरशाद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
साजिद हत्याकांड में आरोपी चेयरमैन पति इरशाद गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। स्वाट और थाना सिकंदराबाद पुलिस ने शनिवार को साजिद हत्याकांड में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी चेयरमैन पति इरशाद उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही देर शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत 22 नवंबर को सिकंदराबाद में मोहल्ला रामपुरा शेखवाड़ा निवासी साजिद पुत्र खिजर मोहम्मद की जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से निकलते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने 12 नामजद के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में पूर्व में दो आरोपियाें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी थी। जबकि, मामले में सिकंदराबाद चेयरमैन पति इरशाद उर्फ भोलू की तलाश थी। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने उस पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार खाक छान रही थी। शनिवार को स्वाट व सिकंदराबाद टीम को सूचना मिली कि आरोपी भोलू बिलसूरी फ्लाईओवर के नीचे मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि देर शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed