फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्याज के दाम में उछाल, महंगाई से रसोई हुई बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
प्याज के दाम में उछाल, महंगाई से रसोई हुई बेहाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। एकाएक प्याज के दामों में उछाल आ गया है। प्याज 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रही है। मंडी से लेकर रेहड़ी पर बेचने वाले प्याज के दाम से चांदी कूट रहे हैं। अन्य सब्जियों के दामों में भी 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में थाली से सब्जियां भी कम होने लगी हैं।
बता दें कि इस समय सब्जी का राजा आलू का दाम सभी को राहत दे रहा है। आलू का भाव आठ से 10 रुपये प्रति किलो पिछले काफी दिनों से बरकरार चल रहा है। जबकि प्याज के दाम शुरूआत में 15 से 20 रुपये प्रति किलो रहे और उसके बाद यह दाम 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। अब जक देशभर में बारिश हो रही है तो नासिक से प्याज की सप्लाई कम हो गई है। इसके चलते प्याज के दामों में भी उछाल आने लगा। प्याज के लगातार बढ़ रहे दामों को देखते हुए इसका फायदा बेचने वालों ने भी उठाना शुरू कर दिया है। मंडी में प्याज के दाम 60 रुपये प्रति किलो हैं तो गली व मोहल्लों में रेहड़ी पर बेचने वाले प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो की दर से वसूलकर चांदी कूट रहे हैं। ऐसे में इस समय प्याज खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं रहीं है। बारिश होने से मिर्च, टमाटर, तोरई, लौकी, फूल गोभी, अरबी आदि सब्जियों के दामों में भी 10 से लेकर 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। लोगों का कहना है कि इस आलू को छोड़कर प्याज सहित अन्य सब्जियों के बढ़े दामों ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या खरीदें और क्या नहीं। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान खुशीराम लोधी ने बताया कि सबसे अधिक प्याज नासिक से आती है, लेकिन कई राज्यों में बाढ़ आने से वहां से सप्लाई कम होने के कारण प्याज के दामों में उछाल आया है। वहीं, लगातार बारिश के चलते अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

--------
बोलीं गृहणियां
सब्जी में प्याज न हो तो स्वाद भी बेस्वाद हो जाता है। अब प्याज के दाम इतने बढ़ गए हैं कि खरीदने से पहले दस बार सोचना पड़ता है। अब तो इसे खरीद पाना असंभव सा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्राची शर्मा
--------
प्याज के एकाएक दाम तो बढ़ गए, लेकिन दाम भी अलग-अलग हैं। मंडी में 60 रुपये तो गली-मोहल्लों में रेहड़ी पर 80 रुपये किलो बिक रहा है। समझ में नहीं आता कि ऐसा क्यों है।

- गीता जौहरी
-------
प्याज तो दूसरी बात अन्य सब्जियों के दाम भी इतने बढ़ गए हैं कि खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। गरीब आदमी की थाली से तो सब्जी गायब हो गई है।
- आकांक्षा
--------
यदि सब्जियों के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो खरीद पाना किसी के बस की बात नहीं रहेगी। किसान से सब्जी मंडी में कम रेट पर खरीदी जाती है और उसके बाद उसे मनमाने रेट से बेचा जा रहा है।
- शिवाली सक्सेना
---------
इस समय सब्जियों के दाम
सब्जी का नाम अब के रेट पहले रेट
प्याज 60 से 80 रुपये 40 रुपये
तोरई 30 रुपये 20 रुपये
लौकी 30 रुपये 20 रपये
अरबी 40 रुपये 30 रुपये
मिर्च 55 से 60 रुपये 40 से 50 रुपये
टमाटर 40 से 50 रुपये 30 से 35 रुपये
फूल गोभी 70 से 80 रुपये 50 से 60 रुपये
भिंडी 30 रुपये 20 रुपये
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed