फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

राशि न मिलने पर अटका छह राजकीय विद्यालयों का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
राशि न मिलने पर अटका छह राजकीय विद्यालयों का निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में पिछले दिनों छह राजकीय हाईस्कूल के भवनों का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अब राशि न मिलने पर इन विद्यालयों का निर्माण कार्य अटक गया है। तीसरी किस्त के रूप में मिलने वाली राशि का अफसर भी इंतजार कर रहे हैं।

करीब दो वर्ष पहले शासन की ओर से जनपद में छह राजकीय स्कूलों की सौगात मिली थी। प्रत्येक स्कूल के निर्माण के लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इन स्कूलों का निर्माण करवाने के लिए जिले के गांव सतोहा, सुरखुरू, घोसीपुरा, अली मुबारकपुर, बदरपुर और खान में जगह चिन्हित कर खाका तैयार किया गया था। शासन से राशि जारी होते ही इन विद्यालयों का निर्माण शुरू करवा दिया गया था। सभी स्कूलों के निर्माण के लिए शासन की ओर से स्वीकृत की गई कुल राशि में से दो किस्तों में 40 लाख रुपये प्राप्त हो गए। जबकि शेष 29 लाख रुपये पिछले काफी समय से नहीं मिलने पर इन स्कूलों का निर्माण कार्य अटक गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि जनपद में निर्माणाधीन छह राजकीय हाईस्कूलों के भवनों का निर्माण तीसरी किस्त न मिलने के कारण रुक गया है। शासन से राशि की डिमांड की गई है। राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed