फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU surrounded Khurja police station in protest against Kotwal.

Bulandshahar News: कोतवाल के विरोध में भाकियू ने खुर्जा कोतवाली का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
BKU surrounded Khurja police station in protest against Kotwal.
खुर्जा। कोतवाली में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के कार्यकर्ता कोतवाल के विरोध में धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने की सूचना पर एसडीएम दुर्गेश सिंह और सीओ वरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि शराबा दादूपुर गांव में हनीफ खां की फर्जीवाड़ा कर ग्राम प्रधान ने जमीन बेच दी थी। इस संबंध में पुलिस को पहले शिकायत दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं शराबा दादूपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश हुई थी, जिसमें जमीन मालिक के भाईयों ने खेत की मेंढ़ तोड़ दी। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा आठ माह पहले रामगढ़ी निवासी धर्मवीर के खाते से फर्जीवाड़ा कर 22 लाख रुपये निकाल लिए गए। पिछले आठ माह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इन सभी मामलों को लेकर संगठन के पदाधिकारी कोतवाली गए थे। जहां कोतवाल ने मिलने से इन्कार कर दिया और पदाधिकारी बात करने के लिए करीब एक घंटे तक चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

इसी के विरोध में 12 बजे धरने पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठ गए। इसके बाद भी कोई अधिकारी बात करने नहीं आया। शाम चार बजे एसडीएम आए। इसके बाद सीओ खुर्जा पहुंचे। जहां उन्होंने मामलों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब पांच बजे धरना समाप्त किया गया। इसी दौरान एसडीएम से विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार को बदलवाने समेत अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान पैमय सिंह, वीरेंद्र यादव, सचिन कुमार, आलोक चौधरी, हरपाल, वीरेंद्र यादव, चंद्रवीर, संतोष, लालू, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed