फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU agitation on DM office

भाकियू ने कलक्ट्रेट का गेट तोड़ किया डीएम दफ्तर का घेराव

Fri, 13 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 13 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
BKU agitation on DM office
कलक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम कार्यालय का गेट तोड़ते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

गन्ने का बकाया भुगतान न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। भाकियू के बैनर तले  किसान कलक्ट्रेट के भीतर का गेट तोड़कर डीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। मान मनौव्वल करने आए अफसरों को किसानों ने आड़े हाथों लिया। डीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए।

विज्ञापन


मलका पार्क में एकत्रित  हुए किसान दोपहर एक बजे रैली के रूप मे कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम दफ्तर पहुंचने का प्रयास कर रहे किसानों की अफसरों से झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए किसानों ने डीएम दफ्तर की ओर जाने वाला गेट तोड़ दिया और डीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट डीपी सिंह, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों ने अफसरों की एक नहीं सुनी। डीएम से वार्ता के बाद किसान शांत हुए। धरना प्रदर्शन करने वालों में मांगे राम त्यागी, जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह, सचिन, कृपाल सिंह, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलों को बंद हुए तीन माह बीत चुके हैं, अब तक किसानों का 66 करोड़ रुपये नहीं चुकाया गया है। पेमेंट नहीं मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
- मांगे राम त्यागी, प्रदेश सचिव, भाकियू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed