फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP workers celebrated the Chief Minister's birthday

Bulandshahar News: भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the Chief Minister's birthday
अनूपशहर नगर पालिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यना​थ का जन्मदिन मनाते अध्यक्ष व अन्य। स्रोत: स्वय
बुलंदशहर/अनूपशहर/स्याना/सिकंदराबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

अनूपशहर में विधायक सीपी सिंह और पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने जन्म दिन मनाया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। वह प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। मनोज गोल्डी, तुषार गुप्ता और होम निधि वार्ष्णेय सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

स्याना में विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने सीएम के चित्र पर तिलक लगाकर जन्मदिन मनाया। बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हैं। इस दौरान सुधीर अग्रवाल, नीरज सभासद, शिवम वर्मा, डॉ संजय क्षोत्रिय, वैभव रस्तौगी, सचिन ठाकुर व सीमा रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराबाद में भाजपा के नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया। इसके मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि रहे। संतोष बाल्मीकि ने कहा कि योगी सरकार बहुत ही संतुलित एवं व्यवस्थित शासन चला रहे हैं। इस दौरान मंडल महामंत्री नवीन राजपूत, राहुल बाल्मीकि, गगन शर्मा, मोहित अग्रवाल, केशव दीक्षित, रवि भाटी, मुकेश शर्मा व शेखर सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed