फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhanwar Singh died due to beating

Bulandshahar News: पिटाई से हुई थी भंवर सिंह की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bhanwar Singh died due to beating
बुलंदशहर/गुलावठी। भंवर सिंह की मौत का राज तीसरे दिन भी बरकरार है। पुलिस अभी तक हत्या और दुर्घटना की गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत होना सामने आया है। भंवर सिंह के शरीर पर चोट के कई निशान थे। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे धौलाना मार्ग पर रूई धुनने की टाल में गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी भंवर सिंह का शव मिला था। पुलिस के सीमा विवाद के दौरान मृतक के परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद गुलावठी पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि भंवर सिंह की मौत मारपीट के कारण हुई। उनके सिर, चेहरा, होंठ, गर्दन, सीना, हाथ और पैरों पर चोट के कई निशान थे। आशंका है कि हत्या के बाद उनका शव रूई धुनने की टाल में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवाल अनसुलझे
भंवर सिंह का शव रुई की टाल में मिलना और टाल के बाहर ईंट के कई टुकड़े पड़े होने से कई सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह है कि भंवर सिंह का शव अंदर कैसे पहुंचा। रूई मशीन के चारों ओर बोरियों की टाट लगी है और टाट भी क्षतिग्रस्त नहीं हैं। टाट के बाहर ईंट के कुछ टुकड़े पड़े हुए थे। ये टुकड़े यहां कैसे आए, इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है।


मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed