{"_id":"6064afe58ebc3ee64c6c1868","slug":"attempt-to-kidnap-bulandshahr-news-gbd2163586192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार छात्रा के अपहरण की कोशिश, बचाने आए लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरे बाजार छात्रा के अपहरण की कोशिश, बचाने आए लोगों पर हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी में सरे बाजार बुधवार शाम मनचलों ने एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश की। छात्रा को बचाने जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक सराफा व्यापारी घायल हो गया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से भाग गए। वहीं, पीड़िता के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है।
गुलावठी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार शाम चार बजे उसके साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। बिजलीघर बाजार से गुजरते समय नगर निवासी एक युवक अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा तथा उसकी भतीजी को खींचकर ले जाने लगा। आरोपियों ने उसकी भतीजी के अपहरण की कोशिश की। उसके व भतीजी के शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन लोगों पर कातिलाना हमला कर दिया तथा कड़े व चाकू से वार किए। हमले में नगर निवासी सर्राफ ा व्यापारी हैप्पी वर्मा की नाक पर गंभीर चोट आई। छात्रा को अगवा करने में असफल रहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी है कि वह लड़की को फिर उठा ले जाएंगे। घटना के बाद नगर के कई संभ्रांत नागरिक थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रा के चाचा ने थाने में घटना की तहरीर दी है। घायल हैप्पी वर्मा की सरकारी अस्पताल में डाक्टरी जांच कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में गुलावठी कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही मुकदमेबाजी चली आ रही है। दोनों पक्षों की बाइक बुधवार को आपस में मामूली रूप से टकरा गई थीं। इसी बाबत दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से अपहरण की कोशिश की तहरीर दी गई है। जबकि, दूसरा पक्ष भी तहरीर दे रहा है। जांच के बाद स्थिति पूर्ण रूप से स्पष्ट हो जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी