{"_id":"5735f17c4f1c1bec77919861","slug":"anupshahr-build-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर बस अड्डे का निर्माण रुका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर बस अड्डे का निर्माण रुका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 13 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Construction
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। एक व्यक्ति ने बस अड्डे की जमीन पर अपना हक जताया है। शुक्रवार को इस सिलसिले में एआरएम ने एसडीएम अनूपशहर से मुलाकात की। एसडीएम ने मामले को जल्द सुलझाने की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले एक साल से बस अड्डे की जगह और निर्माण को लेकर अटकलें चल रही थीं। नगर पालिका ने बस अड्डे के लिए अलीगढ़ मार्ग पर जगह उपलब्ध करवाई तो अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जगह मिलने के बाद दो दिन पहले बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो एक व्यक्ति ने जमीन पर अपना हक जता दिया, इसके चलते काम रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने जमीन पर हक जताया है उस पर अदालत में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
नगर पालिका ने साफ कर दिया है कि जो जमीन बस अड्डे को अलाट की गई है, उस पर कोई विवाद नहीं है। बस अड्डे का काम रुकने पर शुक्रवार को आरएम एसपी सिंह ने एसडीएम अरुण कुमार यादव से मिलकर मामले पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि यह जनहित का मामला है और जल्द मामले की पैरवी कर इसे सुलझा लिया जाएगा।