फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anti-national forces are mixed with the opposition

विपक्ष के साथ मिली हुई हैं देश विरोधी ताकतें : केशव प्रसाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anti-national forces are mixed with the opposition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
2024 का चुनाव करो या मरो का है, पूरा विपक्ष अंदर से एक हो चुका है और विपक्ष के पीछे देश विरोधी ताकतें भी लगी हुई हैं। ऐसे में अधिक आवश्यक है कि देश विरोधियों से देश को बचाने के लिए अभी से कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर चुनाव की तैयारी करें। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को दिए।
शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया और विधायक ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। वहां जिले की कोर कमेटी के साथ बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एक हो रहा है और देश विरोधी ताकतें भी उनके पीछे-पीछे चल रहीं हैं, ताकि भाजपा को सरकार से हटाकर अपनी रोटियां सेकी जा सकें। 2024 के लोकसभा की अभी से तैयारी करनी है। पार्टी को कार्यकर्ताओं पर भरोसा है, क्योंकि उनके दम पर ही 2014 से लगातार पार्टी को बंपर जीत मिल रही है। 2024 का लोकसभा चुनाव हमारे लिए करो या मरो का है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर सरकार की नीति और नियत के बारे में लोगों को बताएं ताकि जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर फिर से कमल खिल सके। उन्होंने कहा कि मैं पहले पार्टी का कार्यकर्ता हूं और फिर उपमुख्यमंत्री। सभी कार्यकर्ता खुद को भी उपमुख्यमंत्री से कम न समझें, और पार्टी को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मेहनत करें। कहा कि जब प्रदेश में सपा का गुंडाराज चल रहा था तब कार्यकर्ताओं के दम पर लोकसभा में 73 सीटें और विधानसभा चुनाव में 325 सीटें जीती तो अब उम्मीद है कि सभी 80 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित नगर पालिका और पंचायतों के अध्यक्षों को जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया और संचालन महामंत्री अजय त्यागी ने किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, मिनाक्षी सिंह, सीपी सिंह, देवेंद्र लोधी, अनिल शर्मा, महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डॉ. प्रदीप दीक्षित, हितेश गर्ग, संजय माहेश्वरी, योगेश गुप्ता, सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिनकी पार्टी के नेता ही गुंडे और माफिया उनसे सुशासन की उम्मीद नहीं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि 2022 में सपा की सरकार बन जाती तो प्रदेश में फिर से गुंडाराज, दंगा फसाद शुरू हो जाते। जितने सुरक्षित आज प्रदेश में लोग रह रहे हैं, यदि सपा सरकार बन जाती तो लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं होते। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनकी पार्टी के नेता ही गुंडे और माफिया हों, उनसे सुशासन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। किसी भी दल के बहकावे में न आकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी विशेष को नहीं बल्कि कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर जिताने के लिए आगे आएं। कहा कि पार्टी द्वारा टिकट वितरण के सभी फैसले सही नहीं होते, कुछ गलत भी होते हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं होना चाहिए। 2024 के लोकसभा में जीत के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग
भाजपा के जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अहार क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग की। कहा कि ऊंचागांव क्षेत्र में माली की मढ़ैया पर गंगा का पुल बनाया जा रहा है, इससे अन्य जिलों के पर्यटकों को आने में सुविधा होगी। अभी सुविधाओं के अभाव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां आते हैं। मांग की है कि गंगा पुल को जहांगीराबाद से वाया ऊंचागांव रोड को जोड़ा जाए। एनसीआर, जेवर एयरपोर्ट, नोएडा स्थित फिल्म सिटी के नजदीक होने के चलते क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed