'जलवा है हमारा': स्वतंत्र भारद्वाज का एक और बयान, कहा- मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता, चाहे ट्रंप-नेतन्याहू आ जाएं
जंतर-मंतर विवाद के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने पत्रकारों से बात की। भारद्वाज ने खुद को बेफिक्र बताया। अपने पॉडकास्ट वाले बयान पर सफाई दी और प्रशासन के सहयोग का दावा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंतर-मंतर विवाद के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर बयान दिया है, जो चर्चा में है। स्वतंत्र ने खुद को पूरी तरह बेफिक्र बताया। भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी या पूरा विपक्ष भी आ जाए, उनका बाल बांका नहीं हो सकता। उसने यह भी कहा कि हमारा जलवा है, ट्रंप और नेतन्याहू को बुलाने पर भी उसे कोई नुकसान नहीं होगा।
विवादों से घिरे पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर भी दी सफाई
पॉडकास्ट में दिए अपने बयान पर स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई दी। उसने बताया कि 'कपिल मिश्रा और चिराग पासवान उनके भाइयों जैसे हैं', यह बात व्यंग्य में कही थी। जंतर-मंतर पर हमले के आरोपों पर उसने कहा कि उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी थी। स्वतंत्र भारद्वाज ने प्रशासन का सहयोग करने का भी दावा किया।
क्यों चर्चा में आया स्वतंत्र भारद्वाज
कथित हमलावर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में वह कथित तौर पर संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुताबिक उन्हें 60 टांके लगे थे। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।
सिर फोड़ने की कही थी बात
कथित वीडियो में भारद्वाज यह कहते सुनाई देता है कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था। वह इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 307 से जोड़ता भी सुनाई देता है। वीडियो में वह दावा करता है कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा उसके बड़े भाई जैसे हैं। वह यह भी कहता है कि कपिल मिश्रा के फोन के बाद उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा वह चिराग पासवान को भी अपना बड़ा भाई बताता है।