फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Angry terrorist attack, blew effigy of Pakistan

आतंकी हमले से गुस्सा, फूंका पाक का पुतला

Mon, 19 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angry terrorist attack, blew effigy of Pakistan
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर जनता में रोष है। बजरंग दल सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाला कर पाकिस्तान का झंडा और पुतला फूंक कर आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। इस दौरान शहीदों की आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।

 उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए नगर में बजरंग दल कार्यालय पर शोकसभा हुई और नगर संयोजक शिवम बंसल के नेतृत्व में शहीदाें को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह विहिप जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कालाआम पहुंचे और वहां पाकिस्तान का पुतला जलाया।
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विकाश शर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। शिकारपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकाली और पुतला फूंका। सोमवार को क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता मोहल्ला बड़ा कोट में एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर संयोजक सिद्धार्थ चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष लोकेश राघव, जितेंद्र सैनी, पवन कुमार, सचिन चौधरी, जीतू, शिवा आदि शामिल रहे। जहांगीराबाद में शिवसेना, भाजपा, विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नारेबाजी कर जुलूस निकाला व पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले किया।

कृष्णकांत वार्ष्णेय, तेजवीर सिंह, रामपाल लोधी, मनोज शास्त्री, महिपाल लोधी,  अंकुर गुप्ता, कैलाश प्रजापति, कुलदीप कोली आदि शामिल रहे। स्याना के बुगरासी चौराहे पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सतेंद्र राजपूत के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर संयोजक राहुल सिंह आदि शामिल रहे।

औरंगाबाद में जुलूस निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका। मोहल्ला जंगलीपीर पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। महेश प्रजापति, प्रेम सैनी, कुलदीप लोधी, सतीश लोधी, बब्लू आदि रहे।


वकीलों ने रखा दो मिनट का मौन
बुलंदशहर (ब्यूरो)। सोमवार सुबह 10 बजे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में जम्म-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद 17 जवानों की शहादत पर साधारण सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट गजेंद्र कुमार रघुवंशी व संचालन महासचिव दिनेश कुमार शर्मा ने किया।

सभा के बाद राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा में सर्व सम्मति से आतंकी हमले की निंदा व भर्त्सना की तभा शहीद जवानों की आत्मा की शांति व उनके परिवारजनों को इस दु:खद कष्ट को सहन करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।  रामदास शर्मा, भूप सिंह भाटी, श्यौराज सिंह दलाल, धर्मराज सिंह, प्रदीप वत्स, मनोज, संतोष आदि रहे।

शिक्षण संस्थानों में भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर/गुलावठी/शिकारपुर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। गुलावठी के कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य दिनेश कौशिक ने इस आतंकीवादी घटना की निंदा की। 

विद्यालय की प्रबंधक वीना कौशिक, उप प्रधानाचार्या रेखा सैनी, संजीव कुमार, दीपक, ओमप्रकाश सिंह, पूजा सिंहल, राखी शर्मा, रीतू, निशी, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे। शिकारपुर के एसकेडी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजली देते हुए कैंडल मार्च निकाला। प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह वैरे और प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि देश के जवान गोली खाकर देश की रक्षा करते हुए कुर्बान हो जाते हैं। 


तनुज शर्मा, मुकुल चौधरी, हरेंद्र सिंह, जयप्रकश वर्मा, रश्मि चौधरी, रजनी चौधरी, कीर्ति आदि शामिल रहे। सोमवार को जहांगीराबाद के भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज परिसर में भी शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed