{"_id":"6a623d8c880b8740770627f8","slug":"action-will-be-taken-against-misconduct-dr-ajay-patel-bulandshahr-news-c-30-1-gbd1041-938485-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत व्यवहार पर होगी कार्रवाई : डॉ. अजय पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत व्यवहार पर होगी कार्रवाई : डॉ. अजय पटेल
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में बुधवार को किशोरी को उपचार के लिए लेकर आए परिजनों ने चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। मामले को चिकित्सालय के सीएमएस ने संज्ञान में लेकर बृहस्पतिवार को सभी चिकित्सकों को मरीज या परिजनों से अभद्र व्यवहार या भाषा का प्रयोग करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार नगर के धमैड़ा अड्डा निवासी मुस्तफागढ़ी निवासी 12 वर्षीय अलीसा के बुखार होने पर मां गुलशन उसे दिखाने के लिए बुधवार को जिला चिकित्सालय आई थी। उसे महिला चिकित्सालय की ओपीडी में भेज दिया गया। वहां से बाल रोग विशेषज्ञ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के कक्ष भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने परामर्श देने की जगह अभद्रता की।
इसके बाद परिजनों ने जिला चिकित्सालय की ओपीडी पहुंच विरोध जताया। इस मामले को चिकित्सालय के सीएमएस ने संज्ञान में लिया है। सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि सभी जूनियर डॉक्टर को बुलाकर मरीज व उनके तीमारदारों से गलत व्यवहार या भाषा का प्रयोग न करने के निर्देश दिए है। अगर किसी की भविष्य में शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।