{"_id":"5702a6fa4f1c1b9157c8121f","slug":"action-did-not-the-district-staff-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई कार्रवाई, तहसील कर्मचारी गए हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई कार्रवाई, तहसील कर्मचारी गए हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रार कानूनगो से तहसीलदार द्वारा मारपीट प्रकरण में प्रशासन को चेतावनी देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर तहसील कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को तहसील पर पहुंचे जनपद के सभी तहसील कर्मी धरने पर बैठ गए और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीपाल का आरोप है कि 29 मार्च को तहसीलदार मनोज कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय पर बुलाकर मारपीट की। इस घटना के दूसरे दिन 30 मार्च को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ समेत सभी 7 तहसीलों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और खुर्जा तहसील पर हंगामा किया था।
विज्ञापन
1 अप्रैल को रजिस्ट्रा कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में तहसील कर्मी एडीएम वित्त और एसडीएम खुर्जा से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
बावजूद इसके तहसीलदार के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज सभी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल, अमीन आदि कर्मचारी हड़ताल करते हुए तहसील पर धरने पर बैठ गए। धरने पर शिवकुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह सोलंकी, संजय कुमार, रामअवतार शर्मा, ज्ञान सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र सिसौदिया आदि रहे।