फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A wave of faith surged in the fair, Deepdan today

Bulandshahar News: मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीपदान आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in the fair, Deepdan today
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा/बुगरासी। कार्तिक पूर्णिमा मेला श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है लेकिन अभी से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। मेला क्षेत्र में तंबुओं का एक विशाल शहर बस गया है। यहां मिनी कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। लोग रेती पर कबड्डी खेल रहे हैं। मंगलवार की शाम श्रद्धालु गंगा में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। प्रशासन ने पांच लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है। एसडीएम प्रियंका गोयल और नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि इस समय मीना बाजार से लेकर गंगा की रेती तक मेला गुलजार हो गया है। अभी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार तक अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के श्रद्धालु पहुंच जाएंगे। पांच किलोमीटर वाले मेले को तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी अनूपशहर पहुंच गए।
विज्ञापन


बताया कि गोताखोर भी गंगा में नाव से गश्त कर रहे हैं। कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। बुधवार को होने वाले मुख्य स्नान के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु अशोक अग्रवाल, कंछिद सिंह व सोनू आदि श्रद्धालुओं ने बताया कि दीपदान से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, अहार, कर्णवास और नरौरा समेत सभी गंगा घाटों पर भी आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed