{"_id":"6aa2e68ab605762d50057277","slug":"a-female-wild-boar-and-her-three-piglets-that-had-fallen-into-a-well-were-rescued-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114175-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कुएं में गिरी मादा जंगली सूअर और उसके तीन बच्चों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कुएं में गिरी मादा जंगली सूअर और उसके तीन बच्चों को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
छतारी के चौढेरा गांव में वन विभाग की टीम द्वारा निकाले गए सूअर। स्रोत : वन विभाग
छतारी। थाना क्षेत्र के गांव चौंढेरा में बुधवार को एक मादा जंगली सूअर अपने तीन बच्चों के साथ गहरे कुएं में गिर गई। कुएं से जानवरों के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने चारों को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि चौंढेरा गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुएं में जंगली सूअर अपने तीन बच्चों के साथ गिर गई। ऐसे में डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह और वनरक्षक पवन कुमार की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद वन विभाग की टीम ने मादा जंगली सूअर और उसके तीनों बच्चों को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया।