{"_id":"682e04dddc2bbfda6207ea71","slug":"a-doctor-was-cheated-of-rs-11-lakh-in-the-name-of-selling-a-plot-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105523-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्लाट बेचने के नाम पर चिकित्सक से 11 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्लाट बेचने के नाम पर चिकित्सक से 11 लाख की ठगी
विज्ञापन
ककोड़। प्लाट बेचने के नाम पर चिकित्सक से 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव झाझर निवासी नितिश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने ककोड़ के मोहल्ला व्यापारियान निवासी आस मोहम्मद से कस्बे की आबादी में एक प्लाट का सौदा 15 अक्तूबर 2023 में किया था।
पेशगी के रूप में एक लाख रुपये नकद दिए थे। शेष राशि एक माह बाद बैनामा के समय देना तय हुआ था। अगले की दिन आस मोहम्मद उनके क्लीनिक पर पहुंचा और जरूरत बताते हुए उनसे दस लाख रुपये मांग, जो उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से उसके खाता में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
बैनामा के लिए कहने पर वह बहाने बनाता रहा। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि आस मोहम्मद ने पहले ही यह प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जिसके बाद उन्होंने बैनामा कराने, अन्यथा उनके रुपये वापस लौटाने के लिए कहा।
जिसपर वह बहाने बनाने लगा। दो मई को वह ककोड़ आए तो देखा कि आस मोहम्मद किसी अन्य व्यक्ति को प्लाट पर कब्जा दिला रहा है। विरोध करने पर आस मोहम्मद, उनकी पत्नी भूरी बेगम, अज्ञात लोगों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उनकी जान बचाई। दोबारा प्लाट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। रुपये भी लौटाने से इन्कार कर दिया। आस मोहम्मद ने धोखाधड़ी से उनके साथ 11 लाख रुपये की ठगी की।
बताया कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।