Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2100 litres of expired mustard oil found at wholesaler premises in Khurja

आप तो नहीं ले आए एक्सपायरी सरसों तेल: 2100 लीटर ऑयल बरामद, ट्रेडर्स ही कर रहा था पूरा खेल; अब हो गया एक्शन

Tue, 03 Nov 2026 06:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 06:52 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि खुर्जा की दानगंज मंडी में अवैध रूप से खुला सरसों का तेल बेचा जा रहा था। सूचना के आधार पर मंगलवार को टीम की ओर से श्री गोपाल जी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
2100 litres of expired mustard oil found at wholesaler premises in Khurja
सरसों तेल की बोतल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित दानगंज मंडी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग की ओर से तेल के थोक विक्रेता के यहां जांच की गई। जहां पर 1300 लीटर एक्सपायरी तेल और 800 लीटर बिना मानकों के रखा गया खुला सरसों तेल मिला। विभाग की ओर से मौके से तीन नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

विज्ञापन


Trending Videos

बेचा जा रहा था अवैध सरसो तेल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि खुर्जा की दानगंज मंडी में अवैध रूप से खुला सरसों का तेल बेचा जा रहा था। सूचना के आधार पर मंगलवार को टीम की ओर से श्री गोपाल जी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई। जहां पर देखा गया कि विक्रेता के पास ट्रेडर्स का लाइसेंस था, जिसके आधार पर वह खुला सरसों का तेल नहीं बेच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडर्स पर हुई कार्रवाई
मौके पर अलग-अलग ड्रम में 800 लीटर तेल था। इसके अलावा पैकेट में बंद करीब 1300 लीटर एक्सपायरी तेल पाया गया। ऐसे में ड्रम को सील किया गया। साथ ही मौके से सोया ऑयल का एक और सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त ने कहा कि आगामी कार्रवाई तक ट्रेडर्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नमूने की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed