{"_id":"5bf59a26bdec2269be333676","slug":"15428224864-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में गंदगी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में गंदगी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में गंदगी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे
- एक पक्ष ने पड़ोसी पर लगाया नाली में जानबूझकर गंदगी डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में दो पक्षों के बीच नाली में गंदगी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और एक युवक को मामूली चोटें आईं। मामले में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने पुलिस के सामने फैसला करा दिया।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक पक्ष का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला दूसरा पक्ष घर की गंदगी को नाली में बहा देता है। जिससे नाली चोक हो जाती है, और उनके घर के बाहर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रथम पक्ष का कहना था कि कई बार मामले में दूसरे पक्ष से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपी पक्ष जानबूझकर गंदगी फैलाता है। बुधवार सुबह इसी बाबत दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने मौके पर ही फैसला करा दिया। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।