फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Ram Barat' procession taken out with the ceremonial horse ride; marketplace resounded with chants.

Bulandshahar News: घुड़चढ़ी के साथ निकली राम बरात, जयकारों से गूंजा बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Ram Barat' procession taken out with the ceremonial horse ride; marketplace resounded with chants.
नगर में निकाली गई राम बारात में शामिल बाराती। संवाद
बुलंदशहर। रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर से श्रीराम बरात की घुड़चढ़ी धूमधाम से निकाली गई। बरात में भगवान श्रीराम अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ घोड़ों पर सवार होकर निकले। विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी बरात का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरात शीतलगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। बरात के स्वागत के लिए श्रद्धालु पलकें बिछाए इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही लोगों को भगवान श्रीराम के दर्शन हुए, पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बैंड-बाजों की धुन के बीच बरात आगे बढ़ी। इसके बाद भगवान श्रीराम मंच पर पहुंचे, जहां देर तक सुंदर भजनों की प्रस्तुति हुई। भजनों की मधुर धुन सुनकर मंच के पास मौजूद महिला और पुरुष श्रद्धालु झूमने लगे। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी की गईं। बरात समिति के अध्यक्ष नीरज जिंदल, महामंत्री अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, मोहित गर्ग, प्रभारी दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed