फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Price hike hits pulses, oil, and sugar.

Bulandshahar News: दाल, तेल, चीनी पर महंगाई की मार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Price hike hits pulses, oil, and sugar.
नगर की एक दुकान पर बिक्री को रखी दालें। संवाद
बुलंदशहर। त्योहारों के चलते रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने लगा है। बाजार में चीनी से लेकर दाल और तेल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 15 दिनों में कई प्रमुख दालों के भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सरसों और रिफाइंड तेल के साथ देसी घी के दाम भी बढ़े हैं। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है और त्योहारों में खर्च भी बढ़ने लगा है। व्यापारियों के अनुसार बाजार में आवक और मांग के बीच अंतर के कारण कीमतों में तेजी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। इसके बाद त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बाजार में खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में बढ़ोतरी का असर फुटकर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। व्यापारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के कारण मांग बढ़ने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन

महंगे दाम के कारण ग्राहक अब जरूरत के मुताबिक ही सामान खरीद रहे हैं। चीनी के दाम में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गृहिणी विनीता देवी ने बताया कि दाल और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने घर का खर्च बढ़ा दिया है। गृहिणी सुमन ने कहा कि त्योहारों के समय घर का खर्च पहले ही बढ़ जाता है। ऐसे में दाल, तेल और घी के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार में खाद्य पदार्थों का मूल्य
खाद्य : 15 दिन पूर्व : वर्तमान भाव
अरहर दाल : 132 : 150
उड़द दाल : 120 : 128
मूंग दाल : 102 : 110
काबुली चना : 88 : 94
चना दाल : 84 : 94
चीनी : 50 : 64
सरसों तेल (ली) : 175 : 180
रिफाइंड तेल (750 एमएल) : 130 : 136
नोट - तेल को छोड़ शेष दाम प्रति किलो के हैं। बाजार में गुणवत्ता और ब्रांड के अनुसार भाव में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed