फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gautam Buddha's vows were recalled on Dhamma Chakra Day.

Bulandshahar News: धम्म चक्र दिवस पर गौतम बुद्ध की प्रतिज्ञाओं को किया याद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha's vows were recalled on Dhamma Chakra Day.
खुर्जा के अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते लोग
खुर्जा। सिटी स्टेशन स्थित आंबेडकर पार्क में जाटव विकास मंच के तत्वावधान में बुधवार को 70वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। इस अवसर पर बाबा साहब की ओर से दी गई बौद्ध धम्म की 22 प्रतिज्ञाओं को याद किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैलाश भागमल गौतम ने कहा कि 70 वर्ष पूर्व 14 अक्तूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि पर बाबा साहब ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ली थी। यह बौद्ध इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।
विज्ञापन

इस अवसर पर योगेश प्रधान, प्रेमपाल व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। साथ ही समाज के सभी लोगों को संगठित रहकर एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। इस दौरान डॉ. अशोक, मोहित, सुरेश चंद, चंद्रभान, कालू, बंटी, टिंकू, आदित्य गौतम, भगवान दास, कांति और विजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed