{"_id":"6acfca79b2fe63bb07053b2e","slug":"warning-of-agitation-if-budget-is-not-received-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-168344-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बुलंदशहर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले मंगलवार को जहांगीराबाद ब्लॉक में प्रधानों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह मावई ने कहा कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सभी को प्रशासक बनाया गया था। पांच महीने होने वाले हैं लेकिन गांवों में कोई विकास कार्य और वीबीजी रामजी योजना का काम शुरू नहीं हुआ।
बजट स्वीकृत न होने से विकास ठप है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में बैठकें की जाएंगी और एक सप्ताह में बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू नहीं हुए तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन होगा। बैठक की अध्यक्षता श्यौराज सिंह प्रधान परवाना ने की। संचालन जिला महामंत्री डॉ. अजीत सिंह प्रधान जौंडौली ने किया। बैठक में लेखराज, उत्तम सिंह, बबलू प्रधान, विक्रम सिंह, संजय प्रधान, बल्ली सिंह सहित ब्लॉक के सभी प्रधान मौजूद रहे।