{"_id":"6acfcbf659a4ab60ee0b3822","slug":"a-legal-aid-and-service-camp-will-be-held-at-ip-college-on-november-1-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-168340-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आईपी कॉलेज में एक नवंबर को लगेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आईपी कॉलेज में एक नवंबर को लगेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी एक नवंबर को एनएच-34 स्थित आईपी कॉलेज कैंपस-2 में विशाल मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजय सिंह-प्रथम के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, श्रमिकों और दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान में तहसील व ब्लॉक स्तर पर लघु शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का चिह्नीकरण व पंजीकरण किया जा रहा है। मेगा शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि और श्रम सहित करीब 44 प्रमुख विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां मौके पर ही प्रमाण-पत्र, स्वीकृत पत्र और चेक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।