फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कार्रवाई के विरोध में टीम का घेराव, गाड़ियों की निकाली हवा

कार्रवाई के विरोध में टीम का घेराव, गाड़ियों की निकाली हवा

Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के विरोध में टीम का घेराव, गाड़ियों की निकाली हवा
कार्रवाई के विरोध में टीम को घेरा, गाड़ियों की निकाली हवा
विज्ञापन

- गांव सांखनी में बिजली विभाग ने 36 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
- 12 से वसूला समन शुल्क, पुलिस ने गांव से सुरक्षित निकाली टीम
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी में आलाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीओ के नेतृत्व में सात जेई समेत कुल 15 कर्मचारियों ने एक साथ पूरे गांव में छापेमारी कर 36 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। टीम ने 15 लोगों से समन शुल्क वसूला। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने टीम का घेराव करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और टीम में मौजूद अधिकारियों की गाड़ियों की हवा निकाल दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह टीम के सदस्यों को गांव से बाहर निकाला।

सांखनी गांव में रविवार रात विभाग के चीफ इंजीनियर आरपीएस राठौर के निर्देश पर एसडीओ जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पूरी डिवीजन क्षेत्र के सात जेई समेत कुल 15 बिजली कर्मचारियों की एक टीम गांव पहुंची और औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। टीम के साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। टीम की छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। टीम ने डोर टू डोर चेकिंग की तो गांव के कई घरों में बिजली चोरी मिली। विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों की गाड़ियों के पहियों की हवा तक निकाल दी। स्थिति को भंापते हुए टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टीम को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ जेपी गुप्ता ने बताया कि पूरी टीम ने इस छापेमारी में कुल 36 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। वहीं 15 लोगों से मौके पर समन शुल्क वसूला है। बिजली चोरी करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। एसडीओ ने टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता करने की बात स्वीकार की। हालांकि कोतवाल जेके तिवारी का कहना है कि किसी भी बिजली कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के बाबत तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है, जिन्हाेंने अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed