फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्लेंडर फारसी व बर्ड-फ्लू का जिले में नहीं खतरा 17-37-55

ग्लेंडर फारसी व बर्ड-फ्लू का जिले में नहीं खतरा 17-37-55

Wed, 14 Feb 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ग्लेंडर फारसी व बर्ड-फ्लू का जिले में नहीं खतरा  17-37-55
जिले में नहीं ग्लैंडर्स फारसी और बर्ड फ्लू का खतरा
विज्ञापन

120 सैंपल लेकर भेजे गए थे लैब, सभी की रिपोर्ट आई नेगेटिव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में ग्लैंडर्स फारसी औैर बर्ड-फ्लू का कोई खतरा फिलहाल नहीं है। जिले भर से लिए गए 120 सैंपलों में सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पिछले दिनों प्रदेश और पड़ोसी जिले बदायूं में घोड़ों, गधों और खच्चरों में खतरनाक बीमारी ग्लैंडर्स फारसी के लक्षण मिले थे। इस पर शासन ने पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों को बीमारी का पता लगाने के साथ बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। विभाग ने जिले भर में जगह-जगह से घोड़ों, गधों और खच्चरों के 80 से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। इसी तरह बर्ड-फ्लू की आशंका के चलते भी विभागीय अफसर सजग रहे और 40 से अधिक मुर्गी-मुर्गा के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। अब इनकी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को मिल गई है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि जिले में ग्लैंडर्स फारसी और बर्ड-फ्लू का कोई खतरा नहीं है। सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। इन दोनों बीमारियों से जिले की जनता को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अभी भी लगातार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed