फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शहर में अपनी 300 संपतियों का सर्वे कराएगी नगर पालिका

शहर में अपनी 300 संपतियों का सर्वे कराएगी नगर पालिका

Tue, 13 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
शहर में अपनी 300 संपतियों का सर्वे कराएगी नगर पालिका
शहर में अपनी 300 संपत्तियों का सर्वे कराएगी नगर पालिका
विज्ञापन

- अवैध कब्जा मिलने पर की जाएगी नोटिस जारी करने की कार्रवाई
- एक से अधिक लोगों को बिक्री किए जाने पर पहले क्रेता पर भी लगेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर पालिका शहर में अपनी संपत्तियों की देखभाल के लिए सर्वे कराएगी। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने आदेश जारी कर दिए हैं। सर्वे के तहत देखा जाएगा कि जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं है या किसी किराएदार ने किसी अन्य व्यक्ति को जमीन हैंडओवर तो नहीं कर दी है।

पालिका की संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर अफसर सख्ती दिखा रहे हैं। अब अफसर शहर में पालिका की दुकानों व अन्य सभी संपत्तियों का सर्वे कराने की योजना बना रहे हैं। सर्वे के तहत देखा जाएगा कि पालिका की संपत्ति पर क्या वास्तव में उतना ही कब्जा है, जितना कागज में दिया हुआ या उससे अधिक तो नहीं है। इसके अलावा देखा जाएगा कि किराए पर दी गई संपत्ति पर वास्तव में मालिक का कब्जा है या मालिक ने अवैध रूप से अन्य किसी व्यक्ति को कब्जा दिया हुआ है। सर्वे के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका अफसर नोटिस जारी करने की कार्रवाई करेंगे। इस बाबत नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि संपत्तियों का सर्वे कराने के लिए योजना तैयार हो चुकी है। इसके लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed