{"_id":"5733415b4f1c1b9b379198c8","slug":"12-pottery-factories-seal-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में 12 और पॉटरी फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा में 12 और पॉटरी फैक्ट्रियां सील
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 11 May 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों पर खरा न उतरने पर हफ्तेभर से चल रही कार्रवाई के अंतिम दिन बुधवार को 12 और पॉटरी फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर एसडीएम और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्ववर्ती कन्सैन्ट और नवीनीकरण के लिए आवेदन लंबित होने के कारण एनजीटी ने नगर के 51 पॉटरी फैक्ट्रियों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पांच अप्रैल से फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।
विज्ञापन
पांच मई को आठ, ठह मई को 9, 7 मई को 14, 10 मई को आठ और 11 मई को 12 फैक्ट्रियों तालाबंदी की गई। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट एनजीटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन