{"_id":"57360eab4f1c1bb36b919b5a","slug":"12-illegal-colonies-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Fri, 13 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
केडीए ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को 12 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल और पीएसी को देख कॉलोनियों के लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
केडीए उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के निर्देश पर क्षेत्र में 12 अवैध कॉलोनियाें को चिह्नित किया गया था। इस संदर्भ में निर्माण कर्ताओं को नोटिस भेज कर कार्रवाई की बात कही गई थी। इसी के तहत शुक्रवार को एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह, केडीए के सहायक अभियंता आरपी सिंह और अन्य अफसरों ने फोर्स के साथ पहुंचकर चिह्नित कॉलोनियों को ध्वस्त करवाया।
विज्ञापन
कार्रवाई के तहत बलराऊ के निकट जीटी रोड पर 40 बीघा क्षेत्रपल में दो कॉलोनी, नगला शेखू रोड पर एक, मंडी के पीछे बाईपास रोड पर एक, पहासू रोड पर तीन, शिकारपुर रोड पर दो और मुंडाखेड़ा रोड पर तीन कॉलोनियां ध्वस्त करवाई गईं।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कुछ लोग विरोध करने के लिए पहुंचे लेकिन पहले से तैनात पीएसी और पुलिस फोर्स को देखकर पीछे हट गए। अवर अभियंता आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने का काम जारी है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अवर अभियंता एसके अग्रवाल, जेपी गुप्ता, यासीन, थाना कोतवाली, देहात थाना पुलिस और पीएसी मौजूद रही।