Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Zoology and Botany Council reconstituted

Budaun News: प्राणी और वनस्पति विज्ञान परिषद का हुआ पुनर्गठन

Sat, 15 Nov 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Zoology and Botany Council reconstituted
राजकीय महाविद्यालय में प्राणी व वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। स्रो - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025–26 के लिए प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। राजू कुमार को प्राणी विज्ञान परिषद और अखिलराज यादव को वनस्पति विज्ञान परिषद की कमान मिली।
विज्ञापन

प्राणी विज्ञान परिषद का चुनाव विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने संपन्न कराया गया। चुनाव परिणामों में बीएससी पंचम सेमेस्टर के राजू कुमार अध्यक्ष पद पर चुने गए। दो उपाध्यक्ष पदों पर वैष्णो देवी और अमित शाक्य ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अलीशा बी ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री पद के लिए आदेश कुमार और हरदीप सिंह का चयन किया गया। वहीं, वनस्पति विज्ञान परिषद में अध्यक्ष पद पर बीएससी पंचम सेमेस्टर के अखिलराज यादव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के पद पर विनीता व दिव्यांशी मिश्रा ने विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद की जिम्मेदारी अंशिका शर्मा को मिली। संयुक्त सचिव पद पर पूर्णिमा तोमर और सौम्या को चुना गया। परिषद की संरचना वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरिता द्वारा अंतिम रूप दी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने पद व कर्तव्य की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed