फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth shot due to enmity critically injured in Budaun

Budaun News: रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Sat, 04 Jul 2026 11:27 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

बदायूं जिले के गांव समदा में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Youth shot due to enmity critically injured in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव समदा में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाय गया। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहसवान थाना क्षेत्र के गांव समदा निवासी राजवीर (38 वर्ष) का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दूसरे पक्ष के लोगों से उनका विवाद हो गया। 
विज्ञापन


उक्त लोगों ने विवाद के दौरान राजवीर को गोली मार दी। गोली लगने से राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से पुरानी रंजिश के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव को माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed