{"_id":"63e53d8b8f29131b760bd883","slug":"youth-killed-in-two-bike-collision-badaun-news-c-4-1-59078-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन
(09 बीडीएन-13)बजीरगंज हादसे में छतिग्रस्त टैंम्पू।संवाद
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें 26 वर्षीय बलजीत की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा दातागंज-बदायूं रोड पर फरीदापुर गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के गांव परसा निवासी बलजीत दातागंज से आ रहे थे। उनकी बाइक फरीदापुर गांव के पास पहुंची थी। तभी सामने से आई बाइक टकरा गई। इस हादसे में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सवार था। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
वजीरगंज में टेंपो और कार टकराई, 11 घायल
बगरैन/सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र में पेंपल गांव के पास कार और टेंपो की भिड़ंत हो गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। सभी टेंपो सवार मनौना धाम से दर्शन करके लौट रहे थे। घायलों को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा बृहस्पतिवार देर शाम हुआ। इस दौरान चंदौसी के मौजमपुरा मोहल्ले के कई लोग मनौना धाम से दर्शन करके टेंपो में सवार होकर लौट रहे थे। टेंपो पेंपल गांव के पास पहुंचा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार टकरा गई, जिससे टेंपो सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। वहीं कार का अगला हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में केवल चालक था। वह मौके से भाग गया जबकि टेंपो सवार चंदौसी के मौजमपुरा निवासी रंजीत, मंजू, कुसुम, ऊषा, उसका सात वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार, दर्शना, उसका 11 वर्षीय बेटा तक्ष, सात वर्षीय तनिष्क, गुड़िया, उसका पांच वर्षीय बेटा वंश और कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसमें कुछ लोगों को सैदपुर और कुछ को बिसौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।