{"_id":"6ac2171dee82baaf2606f03a","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-near-tubewell-in-budaun-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम
Sun, 04 Oct 2026 02:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
बिसौली क्षेत्र के परवेजनगर गांव में शनिवार रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत में ट्यूबवेल के पास मिला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर में शनिवार रात 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में बने ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला। युवक की मौत की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन शव को घर ले आए और बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, परवेजनगर निवासी ओमवीर शाक्य शनिवार रात खेत में बने ट्यूबवेल पर सोने गया था। रविवार सुबह परिजन खेत की ओर पहुंचे तो ओमवीर पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, ओमवीर की पत्नी की करीब पांच माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था और अधिकांश समय खेत में बने ट्यूबवेल पर ही रहता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
युवक की अचानक मौत और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी हुई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन