फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   School children's hemoglobin reports will be recorded on the Health Department's portal.

Budaun News: स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर दर्ज होगी स्कूली बच्चों की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
School children's hemoglobin reports will be recorded on the Health Department's portal.
बदायूं। स्कूल जाने वाले पांच से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों में एनीमिया की पहचान की जाएगी। जांच के बाद प्रत्येक बच्चे की रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के आरबीएसके 2.0 पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बच्चों और किशोरों में खून की कमी की समस्या को शुरुआती स्तर पर पहचानना जरूरी है। कई बार एनीमिया के लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे समस्या लंबे समय तक बनी रहती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की मोबाइल हेल्थ टीमें स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों की जांच करेंगी। वहीं, किशोर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श या उपचार के लिए पहुंचने वाले बच्चों और किशोर-किशोरियों की भी हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में खून की कमी पाए जाने पर संबंधित बच्चे को आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज होने से स्वास्थ्य विभाग के पास बच्चों की जांच और उपचार का डिजिटल रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। इससे यह निगरानी करने में मदद मिलेगी कि कितने बच्चों की जांच हुई, कितने में एनीमिया पाया गया और कितने बच्चों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का जोर जांच के साथ-साथ एनीमिया से प्रभावित बच्चों का नियमित फॉलोअप करने पर भी रहेगा। इस संबंध में आरबीएसके अधिकारी डॉ. राजवीर गंगवार का कहना है, इससे किशोर-किशोरियों में एनीमिया के बारे में पता चल सकेगा, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed