फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth dies by drowning in pound

छिवऊ खुर्द में तालाब में डूबकर युवक की मौत

Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
youth dies by drowning in pound
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम छिवऊ खुर्द में सोमवार सुबह एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। परिजन ने बताया कि युवक बीमार था। मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में गिर गया था। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम छिवऊ खुर्द निवासी पवन (25) पुत्र बलवीर सिंह सोमवार सुबह करीब छह बजे तालाब किनारे शौच को गया था। परिजन ने बताया कि युवक को काफी समय से मिर्गी के दौरों की शिकायत थी। करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि पवन गांव के बाहर तालाब में गिर गया है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह युवक को तालाब से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। परिवार वालों ने दोपहर में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed