फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complete a four-week course at the ADTC and use the certificate to obtain your driving license.

Budaun News: एडीटीसी से करें चार सप्ताह का कोर्स, प्रमाणपत्र से बनवाएं डीएल

Fri, 18 Sep 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Complete a four-week course at the ADTC and use the certificate to obtain your driving license.
इसी ट्रैक पर चालकों को चलानी होती है कार। संवाद
बदायूं। अब वाहन चालकों को डीएल बनवाने के लिए इधर-उधर धक्के खाने की जरूरत नहीं है। एडीटीसी (प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र) ने उन्हें अच्छी सुविधा दी है, जिससे वाहन चालकों को डीएल बनवाने के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। न ही किसी कर्मचारी की जेब गर्म करनी पड़ेगी। महज चार सप्ताह का लाइट मोटर व्हीकल, मीडियम व हैवी मोटर व्हीकल कोर्स कर डीएल बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

एडीटीसी के अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने वाहन चालकों के लिए केंद्र में सात कोर्स संचालित कराए हैं। सबसे अहम कोर्स डीएल से जुड़ा है। इसमें लाइट मोटर व्हीकल, मीडियम व हैवी मोटर व्हीकल कोर्स शामिल है।
विज्ञापन

इन कोर्स की ट्रेनिंग महज चार सप्ताह या फिर 29 से 38 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसमें वाहन चालक को ट्रैक पर ही बारीकियां सिखाई जाती हैं ताकि वह वाहन चलाने में एक्सपर्ट हो सके। यहां से जारी होने वाले प्रमाणपत्र से ही उसका डीएल बन जाएगा, उसके लिए अलग से टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाइट मोटर व्हीकल कोर्स छह हजार रुपये और मीडियम व हैवी मोटर व्हीकल कोर्स के लिए वाहन चालक को दस हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह सरकार की ओर से घोषित जीएसटी सहित फीस है। इनके अलावा ट्रैफिक सिस्टम को समझने और हर मार्ग पर गाड़ी चलाने के संबंध में बारीकियां समझने के लिए पांच अन्य कोर्स भी संचालित हो रहे हैं। इसमें व्हीकल मैकेनिज्म एंड मेंटीनेंस, फ्यूल इफिसियंसी ट्रेनिंग कोर्स के लिए एक हजार रुपये, ट्रैफिक एजुकेशन एंड पब्लिक रिलेशन, रोड रेज व स्ट्रीट मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए पांच हजार रुपये, रिफ्रेशर ओरिएंटेशन कोर्स के लिए एक हजार रुपये, फायर हजार्ड ट्रेनिंग ऑन व्हीकल कोर्स के लिए पांच हजार और ट्रेनिंग दि ट्रेनर कोर्स करने के लिए 10 हजार रुपये की फीस है। शुरूआत के दो कोर्स छोड़कर अन्य पांच कोर्स दो से छह दिन में पूरे हो जाएंगे।


प्रतिदिन एडीटीसी पर टेस्ट देने पहुंचते हैं 50 से 60 लोग
शहर से करीब चार किलोमीटर दूर बिल्सी मार्ग पर परिवहन विभाग के अधीन प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) संचालित है। करीब दस महीने पहले शुरू हुए इस केंद्र पर ट्रक, कार, दोपहिया वाहनों के अलग-अलग ट्रैक बने हैं, जो पूरी तरह से सेंसरयुक्त हैं, हर कोना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है। इन्हीं ट्रैक पर वाहन चालकों को वाहनों के साथ ड्राइविंग का कौशल दिखाना होता है, जिसमें मामूली फाल्ट चालक को फेल कर देता है। प्रतिदिन 50 से 60 लोग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना टेस्ट देने पहुंचते हैं, जिसमें से 15 से 20 लोग ट्रैक पर जरा सी लापरवाही से फेल हो जाते हैं।



एडीटीसी में संचालित कोर्स राज्य सरकार के निर्देश पर ही संचालित कराए जा रहे हैं ताकि वाहन चालकों को ड्राइविंग सहित ट्रैफिक मैनेजमेंट की बारीकियों की समझ हो सके। एडीटीसी की रिपोर्ट ऑनलाइन आने के बाद ही वाहन चालक का डीएल जारी होता है। एक बार फेल होने पर संबंधित को कुछ समय बाद दूसरा मौका भी दिया जाता है। - हरिओम, एआरटीओ

इसी ट्रैक पर चालकों को चलानी होती है कार। संवाद

इसी ट्रैक पर चालकों को चलानी होती है कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed