{"_id":"6aa30f9205425da85f00b811","slug":"youth-beaten-up-for-opposing-sale-of-liquor-badaun-news-c-123-1-sbly1035-172764-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को पीटा
Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
उझानी। अवैध रूप से शराब बेचने का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।
पिटाई से घायल हरिशचंद्र कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जब वह जन्माष्टमी मेला में पहुंचे तो उन्हें रामवीर घूमते मिला। आरोप है कि रामवीर अवैध रूप से शराब बेचता है। इसका विरोध करने पर रामवीर ने तीन अन्य लोगों को मेला में बुला लिया। चारों ने मिलकर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस ने रामवीर, नीरेश, लालू और अहिलकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडेय के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद