फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man create drama of his own death for marriage and selfie send father in budaun

बेटे ने रचा ड्रामा: झाड़ी में लेट जीभ निकाल ली सेल्फी, पिता को भेजी, कहलवाया- शादी करा देते तो जिंदा होता

Tue, 14 Mar 2023 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Mar 2023 05:21 PM IST
सार

बदायूं के उझानी से एक अजब मामला सामने आया है। शादी न होने से नाराज एक युवक ने ऐसी ड्रामा रचा, जिससे उसके पिता और पुलिस भी परेशान हो गई। उसने खुद को मरा दर्शाते हुए पिता को फोटो भेज दी और दोस्त से कहवा दिया कि अगर शादी करा देते तो बेटा जिंदा होता।  

विज्ञापन
young man create drama of his own death for marriage and selfie send father in budaun
युवक ने झाड़ी में लेट जीभ निकाल कर खींची सेल्फी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में शादी नहीं होने से नाराज युवक ने ऐसा नाटक रचा कि उसके परिजनों के साथ पुलिस भी परेशान हो गई। युवक ने पहले खुद लापता हो गया, फिर दोस्त के मोबाइल फोन पर अपनी लाश की फोटो पिता तक पहुंचवा दी। कह दिया गया कि लाश दहेमू के जंगल में पड़ी है। तहकीकात शुरू हुई तो चौथे दिन ही युवक पुलिस की पकड़ में आ गया।

विज्ञापन


पुलिस और अपने घरवालों को चकमा देने वाला युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी अशोक कुमार का बेटा अजय कुमार है। वह पिछले कई दिनों से पिता पर इस बात के लिए दवाब डाल रहा था कि उसकी शादी करा दी जाए। इसके बाद 11 मार्च देर शाम अजय अचानक ही लापता हो गया। अगले दिन उसने अपने मोबाइल पर खुद ही वॉयस मैसेज रिकॉर्ड किया, जिसमें वह खुद पर हमले की बात कह रहा था। यह मैसेज मिलते ही अजय के परिजन घबरा गए। 

विज्ञापन

फोटो देख परिवार में मच गया था कोहराम 

बेटे के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पिता अशोक ने कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा। दूसरे दिन ही रात में उसने खुद को मरा हुआ दर्शाने वाला फोटो मोबाइल से खींचा और दोस्त अंशुल के व्हाट्सएप के जरिये पिता को दिखवा दिया। इसके बाद तो अजय के घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी हरकत में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


H3N2 Influenza Virus: बरेली में इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट, ये लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश की फोटो संदिग्ध लगी तो तहकीकात शुरू कर दी गई। सोमवार शाम पुलिस ने अजय को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने अजय का उसके पिता अशोक से भी सामना कराया। अजय ने पुलिस को बताया कि दोस्त जरिये उसने पिता से कहलवा दिया था कि अगर शादी करा देते तो बेटे की लाश देखनी नहीं पड़ती। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

दिल्ली में थी मोबाइल फोन की लोकेशन

अजय ने जिस समय अपनी लाश की फोटो दोस्त अंशुल के मोबाइल पर भेजी, जब तक कोतवाली पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कराने की कार्रवाई शुरू करा दी चुकी थी। लोकेशन दिल्ली में मिलते ही पुलिस समझ गई कि अजय खुद ही खेला कर रहा है। इसके बाद कासगंज के रास्ते वह उझानी आया तो पुलिस ने दबोच लिया। दरअसल, अशोक की पत्नी की करीब नौ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन शादीशुदा है। अजय अपने पिता से शुरू में यह भी कहा था कि मेरी नहीं तो अपनी ही दूसरी शादी कर लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed