फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health department issues alert over H3N2 Influenza Virus in Bareilly

H3N2 Influenza Virus: बरेली में इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट, ये लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Tue, 14 Mar 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Mar 2023 02:18 PM IST
सार

जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि प्रदेश में आईएलआई, सारी के केस बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं।

विज्ञापन
Health department issues alert over H3N2 Influenza Virus in Bareilly
H3N2 Influenza - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश के कई राज्यों में सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (एसएआरआई), इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) वायरस की रोकथाम के लिए शासन ने सोमवार को सभी जिलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बरेली जिला अस्पताल में दस बेड का वार्ड बना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पताल, नर्सिंग होम, लैब को अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के साथ इन्फ्लुएंजा ए ग्रुप के एच1एन1, एच3एन2 और एडिनोवायरस का प्रसार हो रहा है। प्रदेश में आईएलआई, सारी के केस बढ़ रहे हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक जिले में इन बीमारियों की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिले की सीएचसी, पीएचसी, जिला, महिला अस्पताल, तीनों मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग होम को अलर्ट जारी कर संबंधित रोग के लक्षण से युक्त मरीजों की सूचना आईडीएसपी को देने को कहा गया है, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित रोगी की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर, एएनएम, आशा आदि को प्रशिक्षित किया जाएगा। लैब संचालक का संवेदीकरण होगा। रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार प्रसार होगा।

ये हैं लक्षण

तेज बुखार, त्वचा गर्म और नम, चेहरा लाल होना, आंख से पानी निकलना, नजला, शरीर में दर्द, बिना बलगम की खांसी, सिर दर्द आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण हों तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें, ताकि उसका इलाज किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के पास दवाएं उपलब्ध हैं, जो मरीज के वजन के हिसाब से दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed