फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Boy dies after electric current spreads to house wall during rain.

Budaun News: बारिश में घर की दीवार में उतरा करंट, बालक की मौत

Tue, 08 Sep 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after electric current spreads to house wall during rain.
फैजगंज बेहटा। सुरैनी गांव में बारिश के दौरान घर की दीवार में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को उपचार के लिए चंदौसी के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पंकज राजपूत का बेटा प्रशांत रविवार को घर में खेल रहा था। लगातार हो रही बारिश के बीच घर की एक दीवार में अचानक करंट उतर आया। खेलते समय प्रशांत दीवार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्रशांत तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की ओर पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है।

19 अगस्त को भी हुई थी मौत
ग्रामीणों के मुताबिक, सुरैनी गांव में करंट से मौत का यह दूसरा मामला है। 19 अगस्त को 25 वर्षीय पूरन प्रकाश घर के सामने घेर में कुट्टी मशीन का तार लगाते समय करंट की चपेट में आ गए थे। कई अस्पतालों में उपचार के बावजूद उनकी मौत हो गई थी। उस मामले में भी परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed