{"_id":"6aff59468a7e0d1298006724","slug":"young-man-collapses-at-bus-stand-doctors-declare-him-dead-badaun-news-c-123-1-bdn1038-178056-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज स्टैंड पर गश खाकर गिरा युवक, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज स्टैंड पर गश खाकर गिरा युवक, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को बस का इंतजार कर रहा एक युवक अचानक गश खाकर गिर पड़ा। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। बदायूं पहुंचे परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और शव अपने साथ ले गए।
फर्रुखाबाद जिले के भरकापट्टी गांव निवासी छविराम 27 वर्षीय पुत्र जयपाल कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बरचुई में अपने बहनोई नन्हे के बेटे मनजीत की शादी में शामिल होने आया था। बृहस्पतिवार को वह बहनोई के घर से अपने गांव लौटने के लिए निकला था। रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।
मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।