{"_id":"6aff59a4f0d61586150b1940","slug":"as-the-cold-intensifies-the-demand-for-warm-clothing-in-the-markets-has-increased-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177816-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सर्दी बढ़ने के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सर्दी बढ़ने के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
विज्ञापन
बदायूं के मुख्य बाजार में पर एक दुकान से गर्म कपड़ो की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बदायूं। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर तरह-तरह के स्वेटर, जैकेट, शॉल, मफलर, टोपी, दस्ताने और ब्लेजर सज गए हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए नए डिजाइन के कपड़े मंगवाए हैं।
शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, नेहरू चौक और सब्जी मंडी रोड पर गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सुबह से ही लोग परिवार सहित खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदार प्रदीप ने बताया कि इस बार ऊनी कपड़ों में नए रंग और डिजाइन आए हैं। लड़कियों के लिए फैंसी स्वेटर, लॉन्ग जैकेट और शॉल की मांग अधिक है, वहीं युवाओं में डेनिम जैकेट, हुडी और स्वेटशर्ट का क्रेज है।
बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाले स्वेटर, कैप और दस्ताने खूब पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि ठंड बढ़ते ही बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। शहर के गांधी ग्राउंड रोड पर फुटपाथ और साप्ताहिक बाजारों में भी 100 से 500 रुपये तक के सस्ते स्वेटर, जैकेट और कंबल बिक रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग के लोग इन्हें अधिक खरीद रहे हैं। वहीं शोरूमों में ब्रांडेड कपड़ों पर छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।