फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   X-ray technician Arpit allegedly disappeared after switching off his mobile, salary withheld

Budaun News: मोबाइल बंद कर एक्स-रे टेक्नीशियन कथित अर्पित गायब, वेतन रोका

Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
X-ray technician Arpit allegedly disappeared after switching off his mobile, salary withheld
बदायूं। फर्जी नाम से बिसौली सीएचसी में नौकरी कर रहा एक्स-रे टेक्नीशियन कथित अर्पित उसकी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद लापता हो गया है। अनुपस्थिति की सूचना नहीं दी और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। इस पर सीएमओ की ओर से उसका वेतन रोक दिया गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जल्द ही उस पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2008 और 2016 में हुई एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ है। एक अर्पित के नाम पर छह अर्पित नौकरी कर रहे हैं। वर्ष 2016 में भर्ती हुए अर्पित के नाम से एक अन्य कथित अर्पित की वर्तमान तैनाती बिसौली सीएचसी में है। वह 2022 में अमरोहा से तबादला होकर आया था। फर्जीवाड़े के इस प्रकरण का खुलासा होने पर शासन ने बदायूं सहित सभी जिलों के सीएमओ से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र की ओर से जांच-पड़ताल में पाया गया कि बिसौली सीएचसी में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन अर्पित की नियुक्ति फर्जी है। बिसौली में तैनात इस कथित अर्पित ने अपने दस्तावेजों के साथ आगरा जिले के पता का आधार कार्ड की कॉपी जमा की थी। कथित अर्पित के सभी दस्तावेज लेकर वह बीते रविवार को लखनऊ मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीजी हेल्थ के सामने रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बात की जानकारी जैसी ही एक्स-रे टेक्नीशियन को लगी तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। बिना सूचना के पिछले कई दिन से गायब चल रहा है। लखनऊ के आदेश पर सीएमओ ने एक्स-रे टेक्नीशियन का वेतन रोक दिया है। अब उस पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि एक अर्पित के नाम पर कई अर्पित की भर्ती हो गई थी। बाद में बिसौली में भी एक एक्स-रे टेक्नीशियन अमरोहा से स्थानांतरित होकर आया था। उसके सारे दस्तावेज मुख्यालय में जमा कर दिए हैं। वहां से अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed